सटाना, महाराष्ट्र : के. ए .एन.एम. साइंस कॉमर्स और आर्ट्स महाविद्यालय में महिला दिन के उपलक्ष में कार्यक्रम की शरुआत सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ की तथा बी.के. बहनों का फूलों से स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बी .के .अंजूलता बहन ने संस्था का परिचय देते हुए महिला सशक्तिकरण में राजयोग मेडिटेशन कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस पर अपने विचार रखें तथा बी .के. सोनू बहन ने सभी को कांमंट्री के साथ मेडिटेशन कराया तथा माउंट आबू के महिला कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण दिया। उप प्राचार्य शेवाडे मैडम को ईश्वरीय सौगात दी तथा पूरे कॉलेज स्टाफ को शुभ संकल्प कल्प कार्ड वितरित किए कार्यक्रम का सूत्र संचालन अमित निकम सर ने किया तथा आभार प्रदर्शन निकम सर ने किया।








