मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशजम्मू और कश्मीरबंतलाब-राजिंद्र नगर: जेके मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला दिवस हर्षोल्लास से...

बंतलाब-राजिंद्र नगर: जेके मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

बंतलाब-राजिंद्र नगर,जम्मू और कश्मीर। जेके मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका, शक्ति और योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

इस अवसर पर Child Welfare Committee की चेयरपर्सन श्रीमती निधि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ब्रह्माकुमारीज राजिंद्र नगर, बंतलाब की इंचार्ज बीके कुसुम बहन को Guest of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बीके कुसुम बहन को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया , जो उनके समाज सेवा और प्रेरक योगदान को सराहने का प्रतीक था। साथ ही कई अन्य विद्यालयों की प्रिंसिपल भी उपस्थित रहीं , जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बना।

कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरमैन श्रीमती माला शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का सम्मान करते हुए उनका कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

बीके कुसुम बहन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि पूरे समाज के संस्कार निर्माण की मुख्य शक्ति है। उन्होंने बताया कि जब महिला आत्मिक शक्तियों को पहचानकर जीवन में अपनाती है तो वह स्वयं भी सशक्त बनती है और समाज को भी नई दिशा देती है।

मुख्य अतिथि निधि शर्मा ने महिला शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments