मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रवडजी: राजयोग शिक्षा के लिए ब्रह्माकुमारीज अध्ययन केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्र...

वडजी: राजयोग शिक्षा के लिए ब्रह्माकुमारीज अध्ययन केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगा प्राचीन सहज राजयोग ध्यान अभ्यास का लाभ

वडजी (ता. भडगांव जि. जलगाव महाराष्ट्र ) : आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार तथा भारतीय प्राचीन सहज राजयोग के अध्ययन के उद्देश्य से Brahma Kumaris संस्था की ओर से वडजी (ता. भडगांव, जि. जळगांव) में नव निर्मित “ब्रह्माकुमारीज राजयोग पाठशाला” अध्यायन केंद्र भवन का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को प्राचीन सहज राजयोग ध्यानाभ्यास का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अध्यासन केंद्र में आध्यात्मिक शिक्षा, राजयोग ध्यान प्रशिक्षण, गीता अध्ययन तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना तथा संस्कारमूलक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना इस केंद्र की प्रमुख उद्देश्य है।

केंद्र का उद्घाटन राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीनाक्षी दीदीजी (सब-ज़ोन इंचार्ज, जळगांव), ब्रह्माकुमारी मिरा दीदी (पाचोरा) तथा जळगांव उपक्षेत्र की वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

माउंट आबू से शुभकामनाएं

इस अवसर पर माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय से संस्थान के महासचिव राजयोगी ब्रह्माकुमार करुणा भाईजी तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदीजी, ब्रह्माकुमारी रुख्मिणी दीदीजी ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित मान्यवर

उद्घाटन कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें बाळासाहेब प्रदीपराव गुलाबराव पाटील (पूर्व जिला परिषद सभापति – निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग), जिबुसो राजेंद्र महादू पाटील (पूर्व नगराध्यक्ष, भडगांव), अभिमन सिताराम पाटील (पूर्व सभापति, पंचायत समिति भडगांव), आप्पासो संजय श्रावण पाटील (पूर्व जिला परिषद सदस्य, जळगांव), युवराज धोंडू सूर्यवंशी (पूर्व विकास सोसायटी चेयरमैन, वडजी), नानासो सुभाष कौतिक पाटील (पूर्व सरपंच, वडजी), कैलास रामदास पाटील (पूर्व उपसरपंच, वडजी), नारायण हिम्मत पाटील (पूर्व विकास सोसायटी चेयरमैन, वडजी), डी. वाय. पाटील (पूर्व सरपंच, वडजी), रामकृष्ण अभिमन पाटील (पूर्व सभापति, पंचायत समिति भडगांव), सौरव राजेंद्र पाटील (जिला बूथ प्रमुख, शिवसेना जळगांव) तथा प्रदीप भिकन पाटील (तालुका सरचिटणीस, भाजपा भडगांव) शामिल थे।

माउंट आबू से  उपस्थित मान्यवर

इस अवसर पर आबू राज स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय से बी.के. विलासभाई (दादी कॉटेज), बी.के. ईश्वरभाई (डायमंड हाउस), बी.के. दत्तूभाई (ट्रॉमा सेंटर), बी.के. विलासभाई (पांडव भवन), बी.के. पप्पूभाई (ग्लोबल हॉस्पिटल), बी.के. संदीपभाई (ज्ञान सरोवर किचन भंडारा), बी.के. कैलाशभाई (आनंद सरोवर) तथा ब्रह्माकुमारी सविता बहन (शांतिवन) ने भी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं और सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का नियोजन प्रकाश पाटील, रामकृष्ण पाटील, भूषण पाटील, बी.के. ईश्वर पाटील और बी.के. ज्ञानेश्वर पाटील के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस नए अध्यासन केंद्र के माध्यम से वडजी और आसपास के नागरिकों को राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक शिक्षा तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

झलकियां

* क्षेत्र के नागरिकों को मिलेंगे प्राचीन राजयोग के पाठ
* भारतीय प्राचीन परंपरा और आध्यात्मिकता पर मार्गदर्शन
* आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजयोग कक्ष और ध्यान कक्ष नागरिकों की सेवा में
* ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए समुपदेशन और मार्गदर्शन
* विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों ने पहल की सराहना की

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments