शिमला,हिमाचल प्रदेश: पंथाघाटी भट्टाकुफ़र सेंटर पर बड़ी धूम धाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अथिति समाज सेविका, विजेपी कार्यलय सचिव महिला मोर्चा, एवम, योग शोधार्थी बहन कमलेश शर्मा जी, जिला सचिव अलका जी, प्रधान मीना जी, शिवालिक नर्सिंग काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ. शमा जी, तथा अन्य स्थानिय परिचित कई महिलाएं उपस्थित रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका, विजेपी कार्यलय सचिव महिला मोर्चा, एवम, योग शोधार्थी बहन कमलेश शर्मा ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि नारी के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान, जिला सचिव अलका जी, प्रधान मीना जी, शिवालिक नर्सिंग काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ. शमा जी, ने भी अपनी शुभकामनाएं दी । राजयोगिनी बीके सुनीता ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया एवं ईश्वरीय सौगात भी गयी। इस पर अन्य महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये।





