मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशअमरोहा: अलौकिक दिव्य समर्पण समारोह एवं आदरणीय बी के संतोष दीदी जी...

अमरोहा: अलौकिक दिव्य समर्पण समारोह एवं आदरणीय बी के संतोष दीदी जी का आगमन

अमरोहा, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित “अलौकिक दिव्य समर्पण समारोह” सफलतापूर्वक एवं अत्यंत दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और परमात्म प्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों,1200 भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन, राजयोग ध्यान, तथा ईश्वरीय संदेशों के माध्यम से सभी को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्राप्त हुई। समर्पण की इस पावन घड़ी में 3 बहनों ने अपने जीवन को ईश्वरीय सेवाओं हेतु समर्पित करने का संकल्प लिया, जो वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का वातावरण दिव्य, शांतिमय एवं ऊर्जा से भरपूर था।
श्री राजीव तरारा जी (विधायक ) ने कहा ,आज इस समारोह में जो बहनें दिव्य समर्पण का संकल्प ले रही हैं, वे वास्तव में समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनका यह कदम न केवल उनके अपने जीवन को उज्ज्वल बनाएगा, बल्कि समूचे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगा।
आदरणीय बी के संतोष दीदी जी (रशिया ) ने कहा, यह समर्पण हमें यह भी सिखाता है कि सच्चा सुख बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि अपने अंदर की शांति और परमात्मा से जुड़े रहने में है।
आदरणीय बी के शुक्ला दीदी जी (हरि नगर , दिल्ली ) ने कहा, यह अलौकिक मिलन समाज को पवित्रता, संयम और श्रेष्ठ संस्कारों की दिशा देता है।
आदरणीय बी के भारत भूषण भाई जी ( GRC,पानीपत ) ने कहा, बहनों को अलौकिक जीवन के लिए अपनी शुभ कामनायेँ दी|
आदरणीय बी के आशा दीदी जी (मुरादाबाद ), ने सभी अतिथि गण एवं परिवार जनों का धन्यवाद किया।
3 बहनों का विवरण : बी के अर्चना दीदी जी (सेवास्थान – अमरोहा ) बी के रश्मि बहन ( सेवास्थान – शांतिवन ) , बी के पूनम बहन ( सेवास्थान – जोया ) |
रशिया से पधारी बी के माशा बहन जी ने अपने गीतों द्वारा प्रोग्राम की शोभा बढ़ायी. शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया| संलग्न में समारोह की कुछ झलकियाँ/फोटो/समाचार साझा किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments