आबू रोड राजस्थान। आदरणीय रमेश भाई जी एवं उनके परिवार ने अपना संपूर्ण जीवन निःस्वार्थ सेवा में समर्पित किया। उनके प्रत्येक कार्य में समाज के सहयोगी बनने तथा उसके उत्थान की श्रेष्ठ भावना अंतर्निहित रही।
उनकी पावन स्मृति में उनके अमूल्य योगदानों की श्रृंखला में पुनः एक सार्थक सेवा कार्य जुड़ गया है। ग्लोबल हॉस्पिटल के आई हॉस्पिटल यूनिट द्वारा दूरस्थ गांवों में सेवा के लिए उनके द्वारा एक एम्बुलेंस बस भेंट की गई है।
इस बस का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका बी.के. मोहिनी दीदी जी के हस्तकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर संपूर्ण हॉस्पिटल परिवार, गॉडलीवुड स्टूडियो टीम, डॉ. प्रताप मिड्डा भाई एवं बी.के. हरिलाल भाई उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां प्रस्तुत हैं।
यूआरएल : https://www.youtube.com/shorts/aTaFQLw25wE?feature=share






