मुख पृष्ठराज्यगुजरातसूरत: ब्रह्मा कुमरीज बालाजी रोड सेवा केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने...

सूरत: ब्रह्मा कुमरीज बालाजी रोड सेवा केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने (सिल्वर जुबली) तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम

दीप प्रज्वलन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाएँ से: पूर्व मेयर अस्मिता बहन शिरोया,बीके फाल्गुनी बहन,बीके डॉ. दामिनी बहन, मा. शीतल बहन दीपकभाई (खुशालदास ज्वेलर्स), मा. अनिलभाई “बिस्किटवाला”, गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष

सूरत, गुजरात। ब्रह्मा कुमरीज बालाजी रोड सेवा केंद्र के 25 वर्ष पूर्ण होने (सिल्वर जुबली) तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “Women – An Agent of Change” विषय पर एक प्रेरणादायी प्रवचन आयोजित किया गया। यह प्रवचन अहमदाबाद से पधारी मोटिवेशनल स्पीकर एवं सिंगर डॉ. दामिनी बहन द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी फाल्गुनी बहन, जो सूरत बालाजी रोड, मोटा वराछा और वेलंजा सेवा केंद्र की इंचार्ज हैं, उनके द्वारा भी सभी को प्रेरणादायी आशीर्वचन प्रदान किए गए।
सिल्वर जुबली के अवसर पर कैंडल लाइटिंग किया गया तथा 25 नामांकित एवं विशिष्ट महिलाओं का मोमेंटो, खेस और गोल्डन फूल देकर सम्मान किया गया।
इन 25 सम्मानित महिलाओं में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त महिलाएँ, वी क्लब की प्रेसिडेंट सहित कई प्रतिष्ठित और प्रेरणादायी महिलाएँ शामिल थीं।
कार्यक्रम में सुंदर नृत्य प्रस्तुति और मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन ने कार्यक्रम को और भी भव्य एवं सार्थक बना दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अंदर छिपी आंतरिक शक्तियों के प्रति जागरूकता लाना, स्व-परिवर्तन के लिए प्रेरित करना तथा परमात्मा के सत्य परिचय की प्राप्ति कराना था।

सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में कैंडल लाइटिंग के साथ 25 सम्मानित महिलाओं को मोमेंटो, खेस और गोल्डन फूल देकर सम्मानित किया गया। इन सभी सम्मानित महिलाओं का समूह फोटो भी कार्यक्रम में लिया गया, जिसमें वे सभी गौरवपूर्ण रूप से दिखाई दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments