इंदौर, ज्ञान शिखर, मध्य प्रदेश। इंदौर मध्य प्रदेश के स्टेट वूमेंस प्रेस क्लब के द्वारा इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी को एक विशेष समारोह में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शक्ति अवार्ड प्रदान किया गया। शक्ति अवार्ड प्रदान करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, वुमन स्टेट प्रेस क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शीतल राय, लक्ष्मी नारायण कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर डॉक्टर संध्या चौकसे के द्वारा ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी का भी सम्मान किया गया।