ब्रह्माकुमारीज संस्थान के उर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम अब 4 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके जयन्ति दीदी ने किया उदघाटन
आबू रोड,राजस्थान। उर्जा की जरुरतों को पूरा करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। सौर उर्जा के लिए सोलार प्लांट लगाया गया है जिससे प्रतिदिन 1 मेगावाट बिजली पैदा होगी। उमरनी स्थित सोलर प्लांट में लगे इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी के कर कमलों से किया गया।
उदघाटन अवसर पर बोलते हुए बीके जयन्ति दीदी ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए जिस तरह से उर्जा की जरुरतें बढ़ गयी है। इससे सौर उर्जा ही एक साधन है जिससे इसकी जरुरतों को पूरा किया जा सकता है। अभी अमेरिका, इजराईल तथा ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच जिस तरह से इंधन की किल्लत बढ़ रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को इसका ज्यादा उपयोग करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा की अपार संभावनायें है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में बीके ललित ने कहा कि अब तक यहाॅं 3 मेगावाट सोलार प्लेट के जरिए बिजली पैदा हो रही है। सौर उर्जा थर्मल पावर प्लांट का कुल मिलाकर प्रतिदिन 20000 यूनिट बिजली उत्पादन संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जायेगा।
इस पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी देते सीईओ जयसिम्हा ने कहा कि हमें धीरे धीरे बिजली उत्पादन में आत्म निर्भर बनना है। ताकि किसी भी स्थिति से सहज ही निबटा जा सके। आने वाले दिनों में संस्थान की पूरी जरुरतों के लिए और प्रोजेक्ट लगाने की जरुरत है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसमें काम करने वाले तथा इसके इम्प्लीमेंटेशन के लिए स्थानीय लोगों का बड़ा सहयोग है। एक बार यह प्रोजेक्ट लगाने के बाद 20 साल तक यह चलेगा। इसकी लागत एक साल में ही निकल जायेगी।









