मुख पृष्ठविदेशम्यांमार: आदरणीय आशा दीदी जी की म्यांमार सेवा यात्रा

म्यांमार: आदरणीय आशा दीदी जी की म्यांमार सेवा यात्रा

म्यांमार: आदरणीय राजयोगिनी बी के आशा दीदी जी का 16 से 20 मार्च को म्यांमार भूमि में आगमन हुआ। Phyu रिट्रीट सेंटर(परमात्मा अनुभूति भवन)में शकुन्तला बहन,सीता बहन एवं समस्त ब्राह्मण परिवार द्वारा दीदी जी को बहुत ही प्रेम एवं उमंग-उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। रिट्रीट सेंटर पर BK भाई-बहनों के लिए दो दिवसीय भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें दीदी जी ने धारणा से संबंधित अत्यंत गहन एवं अनुभव युक्त क्लासेज कराए। साथ ही कुमारियों के लिए भी विशेष क्लास का आयोजन किया गया।

दीदी जी के हस्त कमल द्वारा Zeyawaddy में नव-स्थापित सेंटर का शुभ उद्घाटन किया गया तथा वहाँ उपस्थित भाई-बहनों को ज्ञान एवं योग की गहराइयों से अवगत कराते हुए प्रेरणादायक क्लास कराया। 18 मार्च को रिट्रीट सेंटर पर एक भव्य पब्लिक प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें बिजनेसमैन, टीचर्स तथा विभिन्न संस्थाओं से समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीदी जी ने राजयोग एवं परमात्मा के यथार्थ परिचय से सभी को अवगत कराया।

19 मार्च को Yangon स्थित India Center में एक विशेष पब्लिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय दूतावास के सचिव श्री ललित कुमार जी, चांसलरी के प्रमुख श्री राकेश मोहन जी तथा काउंसलर श्री मनीष कुमार जा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीदी जी ने “राजयोग के माध्यम से जीवन को सुखमय और संतुलित बनाने के व्यवहारिक सूत्र” विषय पर जीवनोपयोगी विचार प्रस्तुत किए।

दीदी जी ने अपने मधुर वचनों द्वारा सभी को ज्ञान, योग तथा बाबा के स्नेह और पालना से परिपूर्ण किया। अंत में, हम हृदय से बाबा का, आदरणीय दीदी जी का तथा समस्त सहयोगी भाई-बहनों का आभार व्यक्त करते हैं,आप सभी के सहयोग दुआओं से यह सेवा सफल एवं स्मरणीय बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments