सोनीपत, हरियाणा। ब्रह्माकुमारीज़, सेक्टर 15,केंद्र द्वारा दादी जानकी जी की पावन स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दादी जी के दिव्य जीवन मूल्यों को याद करते हुए महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनमोल (सीटीएम, सोनीपत), डॉ वीणा गर्ग जी (प्राचार्या) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मीनू (प्राचार्या, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा महिला सशक्तिकरण के विषय पर महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस अवसर पर बी के प्रमोद दीदी ने अपने अमृत वचनों द्वारा सभी को लाभान्वित किया। उन्होंने दादी जानकी जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राजयोग के माध्यम से महिलाएं आत्मिक रूप से सशक्त बनकर समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं के उत्थान, आत्मविश्वास एवं आंतरिक शक्ति को जागृत करने के लिए राजयोग साधना के महत्व को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने दादी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और महिला सशक्तिकरण के इस दिव्य संदेश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त की।
कृपया इस सेवा गतिविधि को मुख्यालय के अभिलेखों में सम्मिलित करने की कृपा करें।





