मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नरसिंहपुर: ब्रह्माकुमारीज़ 'दिव्य संस्कार भवन' में 'शिक्षक स्नेह मिलन' समारोह संपन्न

नरसिंहपुर: ब्रह्माकुमारीज़ ‘दिव्य संस्कार भवन’ में ‘शिक्षक स्नेह मिलन’ समारोह संपन्न

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवा केंद्र ‘दिव्य संस्कार भवन’ में आज शिक्षा जगत के राष्ट्र-निर्माताओं के लिए एक गरिमामय ‘शिक्षक स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण और शिक्षाविदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्कारों से ही होगा राष्ट्र का उत्थान: कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित  शिक्षक गणों को संबोधित करते हुए जिला संचालिका ब्र. कु. कुसुम दीदी ने कहा कि शिक्षक समाज का वह आधार स्तंभ है जो आने वाली पीढ़ी के चरित्र का निर्माण करता है। वर्तमान समय में भौतिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा का समावेश अनिवार्य हो गया है।ब्रह्माकुमारीज का यह प्रयास शिक्षकों को आंतरिक रूप से सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल है।

तनाव मुक्ति और राजयोग का अनुभव: कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को मानसिक शांति और कार्यस्थल पर तनाव मुक्त रहने के सरल आध्यात्मिक उपाय बताए गए। मोटिवेशनल स्पीकर ब्र. कु. पूजा दीदी द्वारा कराए गए राजयोग के अभ्यास से सभी शिक्षकों ने गहन शांति और अतीन्द्रिय सुख का अनुभव किया।वरिष्ठ  शिक्षक गण भ्राता रामगोपा नेमा सिंहपुर, भ्राता आशीष घोसी,भ्राता नारायण सेन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने कठिन दायित्वों को निभाने के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त होता है।
स्नेह मिलन के इस सत्र में सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया और उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

आभार प्रदर्शन: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ‘दिव्य संस्कार भवन’ परिवार की ओर से भ्राता आर. डी. वर्मा द्वारा उपस्थित सभी शिक्षक गणों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments