आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 वर्ष पूर्ण होने पर 90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, पराली निस्तारण की भी पहलआबू रोड, 6 अप्रैल, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्ीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। संस्थान के 90 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष देशभर में 90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। केवल पौधे रोपे ही नहीं बल्कि उसकी सार संभाल भी की जायेगी। इसके साथ ही किसानों के सशक्तिकरण और विकास के लिए कई प्रकल्पों पर विचार किया गया है। जिसमें से पराली के निस्तारण, गोकुल ग्राम, नशामुक्ति के साथ जागरुकता पर भी जोर दिया गया है।इसके साथ ही संस्थान का ग्राम विकास प्रभाग देश के कई शहरों और गांवों में गोकुल गाॅंव, शाश्वत जैविक यौगिक खेती, कुरीति उन्मूलन के लिए कार्य योजना बनाकर गाॅंव गाॅंव तक किसानों को सशक्त करने का कार्य करेगा। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए टीम का गठन कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थान प्रमुख राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि इससे सामाजिक ग्रामीण स्तर पर इसके गामीण परिवेश उन्नयन का अवसर मिलेगा।बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से आये संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक विकास के लिए कई कार्य योजनाओं की रुपरेखा प्रस्तुत की। डिजीटल वेलनेस के तहत युवाओं में तेजी से फैल रही एडिक्ट को दूर करने के लिए स्कूलों तथा कालेजों में अभियान चलाकर जागरुकता फैलायी जायेगी।इस दौरान पांच नये प्रकल्पों का भी एलान किया गया। इसमें दिव्यांग जन सेवा प्रभाग, वित्त व्यवसायियों के लिए प्रभाग, डिजाईन एवं इनोवेशन प्रभाग तथा विश्वकर्मा प्रभाग का निर्माण किया गया। इसके तहत इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को सशक्तिकरण के प्रयास किये जायेंगे ।






