मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़बिलासपुर: ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को मिला ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026'- आर्ट...

बिलासपुर: ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को मिला ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026′- आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने ‘बिजनेस एंड फिलैंथ्रोपी’ श्रेणी में किया सम्मानित

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को मिला ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026′
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने ‘बिजनेस एंड फिलैंथ्रोपी’ श्रेणी में किया सम्मानित

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ । आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव एवं संस्था के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखीराम स्मृति सभागार में आयोजित भव्य समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर टिकरापारा सेवाकेन्द्र की प्रभारी एवं मीडिया प्रभाग की स्टेट कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में मंजू दीदी को “आध्यात्म की मूरत और मानवता की सूरत” बताते हुए विशेष रूप से सराहा गया। वर्षों से वे राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, युवा जागृति, पारिवारिक मूल्यों तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर सेवाएं दे रही हैं। उनके प्रेरणादायी कार्यों से हजारों लोगों के जीवन में नई दिशा और सकारात्मकता आई है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल संस्थान के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में संभागीय कमिश्नर सुनील जैन, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, आईजी राम गोपाल गर्ग, आधारशिला ग्रुप के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव सहित शहर के अनेक प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक प्रवीण मेहता ने भजनों एवं सत्संग की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर खेल, पर्यावरण, युवा नेतृत्व एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई अन्य व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। पूरा समारोह समाज के उन अनदेखे नायकों को समर्पित रहा, जो बिना किसी प्रसिद्धि की अपेक्षा के मानवता की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments