मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशरायबरेली: संपूर्ण संसार को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में समर्पित नवीन...

रायबरेली: संपूर्ण संसार को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में समर्पित नवीन ‘दिव्य भवन’ निर्माण हेतु भूमि पूजन महान तपस्वियों द्वारा संपन्न हुआ

रायबरेली,उत्तर प्रदेश: संपूर्ण संसार को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में समर्पित नवीन दिव्य भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन महान तपस्वियों द्वारा संपन्न हुआ । जिसमें आबू राज से पधारे राज योगी सूरज भाई जी राजयोगिनी गीता बहन एवं कानपुर सबजोंन निर्देशिका राजयोगिनी गिरजा दीदी जी ने भूमि शुद्धिकरण एवं पूजन किया। सूरज भाई जी ने आशीर्वचन में कहा इस स्थान पर ऐसा भवन बनकर तैयार होगा जहां अनेक दुखी, निराशा आत्माएं आकर अपना भाग्य जगाएगी और इस भवन का नाम होगा भाग्योदय भवन। इस पावन बेला में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी भ्राता महेंद्र अग्रवाल जी, पत्रकारिता में प्रदेश अध्यक्ष भ्राता भगवत प्रसाद जी, राष्ट्रीये शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भ्राता शिव शंकर जी, डॉक्टर गीता कुमार, डॉक्टर अनिल, एवं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भ्राता खुशी राम जी आदि महानुभाव उपस्थित रहे एवं जिले भर के ब्रह्माकुमारी केंद्र की बहने बछरावां से अंजू बहन ,लालगंज से जानवी बहन, ऊंचाहार से सीमा बहन, महाराजगंज से आरती बहन, डलमऊ से सरिता बहन ,जागृति बहन, शालिनी बहन ,शिखा बहन, रूपाली बहन ,कानपुर सिविल लाइन से सरोज बहन एवं दीपक भाई, तुषार भाई, तेजस भाई आदि उपस्थित रहे एवं समस्त कार्यक्रम जिला निर्देशिका ज्योति दीदी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments