आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
317

कामठी(महाराष्ट्र): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मे आजादी का अमृत महोत्सव को बडे जोर शोर, उत्साह के साथ मनाया गया| जिसमे ब्रह्मा कुमारीज विद्यालय भी तिरंगे के रंग मे रंगा नजर आया|  आजादी का जश्न मनाते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया जिसमे अनेक वीर जवानों ने अपने  प्राणों का बलिदान देकर इस भारत भूमी को आजाद किया है और आज बडे ही हर्षलास के साथ हर भारतीय सुरक्षित व सन्मान के साथ “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा”  का उत्सव मना रहे है|  हर भारतीय अपने आप पर गौरव महसुस कर रहा है ऐसे उदगार सेवा केंद्र संचालिका प्रेमलता दीदी ने सुनाते हुए शहीद सैनिको को याद किया फिर “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ता हमारा…..  बताते हुए तिरंगे को सलामी देते हुए ध्वज फहराया गया|    कार्यक्रम मे आसाम रायफल्स के डेप्युटी कंमाडेनट  करुणा गायकवाड मॅडम ने सभा को संबोधित करते हुए भारत मा के आन-बान- शान तिरंगा ध्वज को   जान से प्यारा बताते हुए तिरंगे को सलामी दि| बीएसएफ के जवान शेषराव अडाऊ ने भी सेना की और से आजादी के अमृत महोत्सव पर खुशी व्यक्त करते हुए गौरव महसूल किया| कार्यक्रम नूतन सरस्वती विद्यालय की तत्कालीन मुख्याध्यापिका गिरी मॅडम, प्रा. मधुकर गिरी सर, केंद्रीय विद्यालय के अनिता लिंगाय्या मॅडम, विमलताई साबळे, सरपंच मंगला कारेमोरे,  सुषमा राखडे, बी के वंदना, बी के शीला, बी के रेखा, बी के चंद्रकला सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में शामिल हूए|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें