नौगांव, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी द्वारा ग्राम नैगुआ में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी ग्राम वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी की लगाई गई। बीके मोहिनी ने प्रदर्शनी समझते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का होना भी जरूरी है जब हम व्यसनो का त्याग करेंगे तभी हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकेंगे। एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना जरूरी है तभी हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। बीके सुमन बहन ने प्रदर्शनी समझते हुए कहा कि हम कहते हैं भारत गरीब है लेकिन गरीबी का मूल कारण ही व्यसन है जिससे हमारा जीवन पतन की ओर जा रहा है अतः आप सभी व्यसन को छोडे। कार्यक्रम में बीके मोहिनी, बीके सुमन, अशोक भाई, अरविंद भाई, सतीश भाई एवं सभी ग्रामीण वासी उपस्थित रहे। अंत में सभी को ईश्वरीय साहित्य भेंट किया गया।





