हर भारतवासी की शान इस वर्ष तिरंगा अभियान – शहर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

0
198

छतरपुर – मध्य प्रदेश।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाना माना हर दिन उत्सव और घर-घर में उत्साह लानाब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शहर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्राप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छतरपुर किशोर सागर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागृति के लिए और अपने देश की शान तिरंगा के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 
 इस यात्रा की शुरुआत में छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की आजादी के 75 वें वर्ष को महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया और आजादी के अमृत महोत्सव में हर दिन उत्सव मनाने का संकल्प दिया ताकि हम सभी अपने देश की आन- मान- शान को बचाने वाले वीर जवानों का, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर सकें । 75 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को खास बनाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान आजादी के अमृत महोत्सव को बहुत उत्साह पूर्वक वर्ष भर मनाया वा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम से जोड़कर खास बनाया। इसीलिए आज ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जन जागृति के लिए और अपने तिरंगे के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करने के लिए इस भव्य रैली का आयोजन किया गया है।
 यह रैली बड़े ही धूमधाम से युवाओं द्वारा देशभक्ति गानों पर डांस करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर से प्रारंभ होकर एमएलबी स्कूल से गुजरते हुए छत्रसाल चौक से आगे बढ़ते हुए चौबे नर्सिंग होम से पुनः किशोर सागर में इसका समापन हुआ।
इस रैली में ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन, बीके रमा, बीके माधुरी बहन सहित सभी बहनें, युवा शक्ति, मातृशक्ति सहित लगभग 225 भाई बहनों ने भाग लिया।
 इस यात्रा के पश्चात सभी ने मिलकर तिरंगा फहराया जिसमें छतरपुर जिला जनपद अध्यक्ष ममता चंद्रशेखर तिवारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया और एक एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें