डोंबिवली, महाराष्ट्र। आ. शकु दीदीजी (निर्देशिका – घाटकोपर उपक्षेत्र, प्रभारी – डोम्बिवली सेवाकेंद्र) के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से, डोंबिवली सेवाकेंद्र एवं संबंधित निम्न स्थानों पर बच्चों के लिए सम्मर कैंप का आयोजन किया गया :-1. डोम्बिवली सेवाकेंद्र ईस्ट,2. डोम्बिवली वेस्ट 3. प्लाटिना पलावा 4. कासारियो पलावा 5. रीजेंसी अनंतम 6. रीजेंसी लोढ़ा 7. रुणवाल गार्डन 8. रुणवाल माय सिटी 9. ठाकुर्ली 10.दिवा
जिसमें निम्न विषय कवर हूए :-
- Rewiring your mindset (सोच को नया रूप देना)
- Light within light around (भीतर प्रकाश तो चारों ओर प्रकाश)
- Smart screen use (स्मार्ट स्क्रीन का स्मार्ट उपयोग)
- Little eco heroes (छोटे पर्यावरण नायक)
- Peace ambassador (शांतिदूत)
शिबिर के अंतिम दिन बच्चों का एवं पालको का स्नेह मिलन रखा गया। जिसमें 110 बच्चों एवं 30 पालक उपस्थित रहे।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चों ने शिबिर के विषयों पर अपना Talent (Skit, Dance, Singing, speech etc.) दिखाकर सबको मोहित कर दिया।
साथ साथ बच्चों का उमंग उत्साह बढ़ाने निम्नलिखित अतिथिगण उपस्थित रहे:
- आ. राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदीजी (निर्देशिका – घाटकोपर उपक्षेत्र, प्रभारी – डोम्बिवली सेवाकेंद्र)
- आ. भ्राता राजेश मोरेजी (विधायक- ठाणे जिले के कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र)
- आ. शुक्ला बहनजी (प्रिंसिपल- महिला समिति)
आप सभी ने अपने प्रेरणादायी आशिर्वचन से बच्चो का हौसला बढ़ाया।
आ. शकु दीदीजी ने अपने प्रेरणादायी बोल द्वारा बच्चों में छुपे गुण और शक्तियों का महत्व समझाया।
साइंस के साधने जैसे मोबाइल है इनका हमे जितना जरुरी है उतनाही यूज़ करे, नहीं तो उसका दुरूपयोग होने लगता है इसक ध्यान सभी पालक रखे।
आ. राजेश मोरेजी ने अपने बोल में कहा की ब्रह्माकुमारी के डोम्बिवली सेवाकेंद्र पर आना उन्हें बहोत अच्छा लगता है। बच्चों का टैलेंट देखकर वे बहोत खुश हुए और सब की प्रशंसा की। ब्रह्माकुमारी संस्था तथा आ. शकू दीदीजी किस तरह निस्वार्थ भाव से सेवाए देते है और सभी का जीवन सुखी आनंदी हो इस के लिए हमेशा प्रयास करते है। साथ ही उन्होंने वायदा की भविष्य में भी वह डोम्बिवली सेवाकेंद्र से जुड़े रहेंगे और सहयोगी रहेंगे।
शुक्ला बहनजी ने अपने बोल में कहा की सभी बच्चों ने बहोत अच्छी प्रस्तुति की। प्रोग्राम में परफॉर्म करना या फिर जीत जाना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है की सहभागी होना और हिम्मत करके मंच पर आना।
इस प्रोग्राम में उन्हें आमंत्रित करने के लिए वे शकू दीदीजी तथा सभी टीचर्स बहनों का दिल से धन्यवाद देते है।
तत्पशात आ. शकु दीदीजी ने प्रोग्राम में आये हुए अतिथीयों का फ्रेम एवं टोली देकर सन्मान किया।
प्रोग्राम के अंत में सभी बच्चों को सौगात, सर्टिफिकेट तथा टोली दी| उनके साथ आये माता पिता को टोली एवं साप्ताहिक कोर्स करने के लिए जानकारी दी|
इस तरह सभी बच्चों ने एवं पालको ने भी बड़े उत्साह के साथ समर कैंप का एवं स्नेह मिलन का आनंद उठाया।













