मुख पृष्ठसमाचारझोझूकलां: बधवाना गांव में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला का दिव्य उद्घाटन आध्यात्मिक गरिमा के...

झोझूकलां: बधवाना गांव में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला का दिव्य उद्घाटन आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ

झोझूकलां(हरियाणा): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां शाखा के तत्वावधान में बधवाना गांव में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला का दिव्य उद्घाटन आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार बीरेंद्र भाई, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि महावीर यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी जेडी नौताना, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, डॉ. बी.पी. यादव व नत्थूराम, वेदप्रकाश अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार बीरेंद्र भाई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज पाठशाला समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों के विकास का सशक्त माध्यम है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा जीवन को सकारात्मक दिशा देती है। जिला पार्षद प्रतिनिधि महावीर यादव ने युवाओं के लिए आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा को आवश्यक बताया। प्रसिद्ध समाजसेवी जेडी नौताना ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में तनाव, अशांति और नैतिक मूल्यों के गिरते स्तर को देखते हुए आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है। ब्रह्माकुमारीज की यह पहल समाज में शांति, सद्भाव और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आत्मज्ञान और परमात्म ज्ञान से ही जीवन में वास्तविक सुख, शांति और शक्ति प्राप्त होती है। कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments