पनवेल,महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज केंद्र में 24, 25 व 26 अप्रैल 2026 के दौरान शाम 5 से 7 बजे तक 3 दिवसीय किड्स समर कैंप उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पहला दिन :
शिविर की शुरुआत बीके दिशा देवकर बहन द्वारा बच्चों से व्यायाम करवाकर की गई।
इसके बाद बीके डॉ. अंजली सुंकले बहन ने “डिजिटल डिटॉक्स” विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों से एक खेल भी खिलवाया, जिससे मोबाइल गेम्स की तुलना में शारीरिक गतिविधियों का महत्व समझाया गया। साथ ही बच्चों से डिजिटल डिटॉक्स की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा अभिभावकों को भी मार्गदर्शन दिया गया।
इसके पश्चात बीके सुलक्षणा बहन ने “मैं कौन हूँ?” विषय पर आत्मा का स्वरूप समझाया।
दूसरा दिन :
बीके तारा दीदी एवं सेवाधारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बीके पल्लवी बहन ने बच्चों से ज़ुम्बा डांस करवाया।
इसके बाद बीके सुनंदा दीदी ने परमात्मा का परिचय कराया।
बीके अनिता दीदी ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी देते हुए उसका प्रायोगिक प्रदर्शन किया।
आगे बीके दिशा तिवारी बहन ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर चित्रकला बनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से वैल्यू-बेस्ड गेम्स खिलवाए गए और अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
तीसरा दिन :
अंतिम दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई।
बीके सुनंदा दीदी ने चार युगों की जानकारी गीत और नृत्य के माध्यम से दी।
बीके डॉ. विजय भाई ने हेल्दी लाइफस्टाइल पर मार्गदर्शन देते हुए दिनचर्या को सही तरीके से अपनाने की जानकारी दी।
बच्चों के लिए भावनाओं पर आधारित एक खेल आयोजित किया गया, जिसके बाद आत्मा के सात गुणों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पनवेल ब्रह्माकुमारीज सेंटर की इंचार्ज बीके तारा दीदी के हाथों प्रतिदिन निकाले गए लकी ड्रॉ में से तीन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही “शिवबाबा” से सुबह उठते ही शक्ति कैसे प्राप्त करें, पूरे दिन का दिनचर्या चार्ट कैसे प्रस्तुत करें तथा दिनभर परमात्मा की याद कैसे बनाए रखें, इस बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में भी तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी सहभागी बच्चों को उपहार दिए गए।
इस अवसर पर बच्चों से “लेटर टू गॉड” लिखवाया गया और सभी को ब्रह्माकुमारीज के आशीर्वाद प्रदान किए गए।
बीके सुलक्षणा बहन ने बच्चों से राजयोग मेडिटेशन करवाया, वहीं संजय भाई ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की।
इस प्रकार पनवेल ब्रह्माकुमारीज केंद्र का किड्स समर कैंप आनंदमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

















