मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ में धूमधाम से बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ में धूमधाम से बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

छतरपुर,मध्य प्रदेश। किशोर सागर स्थित ब्रह्माकुमारी विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं निर्सिंग महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापकों सहित विभिन्न निर्सिंग काॅलेजेस से 200 से अधिक नर्सेस शामिल हुए।

आंतरिक सशक्तिकरण का आधार है आध्यात्मिकता: बी.के. शैलजा

सभा को संबोधित करते हुए छतरपुर सेवाकेन्द्र प्रभारी बी.के. शैलजा बहनजी ने कहा हम सब के जीवन में अपनी व्यक्गित समस्यों के चलते मरीजोें की सेवा करना, उनका और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाना इसके लिए हमें स्वयं आंतरिक रूप से सशक्त होना आवश्य है जिसका आधार है आध्यात्मिकता।

मरीजों के साथ अपने स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल: डाॅ. हृदेश खरे

इस आयोजन में नगर के सुप्रसिद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. हृदेश खरे ने नर्सेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक बच्चा जन्म लेते पहले नर्स की गोद में जाता है बाद में माँ की गोद में। उन्होंन कहा आप सिर्फ एक नर्स नहीं बल्कि आप समाज की उम्मीद हो, इसके लिए उन्होंने नर्सेस को विभिन्न शीर्षक देते हुए कहा आप एक कुशल केयरटेकर, काउन्सलर, मैनेजर कहकर सराहा एवं कहा कि आप मरीज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

इस अवसर पर विश्वनाथ सेवाकेन्द्र प्रभारी बी.के. रमा बहनजी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों को दवा के साथ दुआ की आवश्यक्ता होती है। जिसमें नर्सेस का निःस्वार्थ सेवाभाव एवं दुआएं दवाओं से भी ज्यादा कारगर होती हैं।

उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. हृदेश खरे, डाॅ. एच.पी. अग्रवाल, डाॅ. कपिल खुराना, डाॅ. निधि खुराना, वीरांगना अवंतीबाई नर्सिंग काॅलेज के प्राचार्य नितेश सोनी, रामदेव नर्सिंग काॅलेज से वरिष्ठ प्राध्यापिका निकिता सिंह एवं एस.वी.एन. नर्सिंग काॅलेज से देवेन्द्र राठौर उपस्थित रहे और सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी ।

विशेष आकर्षण: इस मौके पर रामदेव नर्सिंग काॅलेज के क्रान्ति ग्रुप द्वारा ’रेप केश बेस’ शीर्षक पर एक आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी गई एवं रोजी खान द्वारा नर्स डे पर स्पीच दी गई। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी विद्यालय की बी.के. अंजली बहन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में समापन सत्र में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने एवं नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के. रीना बहन ने किया।

इस मौके पर मनावता की सेवा, त्याग, तपस्या एवं समर्णपण भाव से समाज में आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित ब्रह्माकुमारीज़ की प्रभारी आदरणीय शैलजा बहनजी का सम्मान छतरपुर सिविल सोसाइटी द्वारा चरण पादुका समिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन से समाज सेवी शंकर लाल सोनी, मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान से पंकप जैन एवं सार्थक प्रयास से प्रकाश चंद जैन द्वारा किया गया।

अतः में सभी का ईश्वरीय प्रसाद से मुख मीठा कराया गया एवं सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments