मुख पृष्ठराज्यपंजाबजालंधर: ब्रह्माकुमारीस के आदर्श नगर, स्थित सेवाकेन्द्र पर तीन दिवसीय विशेष साइलेंस...

जालंधर: ब्रह्माकुमारीस के आदर्श नगर, स्थित सेवाकेन्द्र पर तीन दिवसीय विशेष साइलेंस भट्ठी का सफल  आयोजन संपन्न हुआ

जालंधर ,पंजाब : ब्रह्माकुमारीस के आदर्श नगर, स्थित सेवाकेन्द्र पर तीन दिवसीय विशेष साइलेंस भट्ठी का सफल  आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें जालंधर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 80 भाई-बहनों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक उन्नति, आंतरिक शांति एवं योगबल का विशेष लाभ प्राप्त किया।

इस आध्यात्मिक शिविर का संचालन करने हेतु बीके राजीव भाई विशेष रूप से मुंबई से पधारे। संपूर्ण भट्ठी प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्ण मौन एवं अनुशासित वातावरण में संचालित की गई, जिसने प्रतिभागियों को आत्मचिंतन, एकाग्रता तथा गहन आत्म-अनुभूति का सशक्त अवसर प्रदान किया।

तीनों दिनों में बीके राजीव भाई ने शिव बाबा के साथ बेटा, साजन एवं सतगुरु स्वरूप संबंधों का अत्यंत गहन, भावपूर्ण एवं अनुभूतिपूर्ण अभ्यास कराया, जिससे उपस्थित भाई बहनों ने परमात्म प्रेम, निकटता और आत्मिक स्नेह की अविस्मरणीय अनुभूति की।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में उन्होंने स्पष्ट किया कि मनुष्य के संकल्प ही उसकी भावनाओं का आधार बनते हैं। भावनाओं की निरंतर पुनरावृत्ति से वृत्ति निर्मित होती है तथा यही वृत्तियाँ समय के साथ संस्कारों का रूप धारण कर लेती हैं। अतः यदि व्यक्ति अपने संस्कारों एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहता है, तो उसे सर्वप्रथम अपने संकल्पों की दिशा और गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। इस विषय को अत्यंत व्यावहारिक शैली में समझाते हुए उन्होंने विभिन्न प्रभावशाली तकनीकों द्वारा संकल्पों की गति को नियंत्रित करने, मन को शांत करने तथा संकल्पों को श्रेष्ठ एवं शक्तिशाली बनाने की सहज कला सिखाई।

इसके साथ ही उन्होंने राजयोग अभ्यास के माध्यम से एकाग्रता शक्ति बढ़ाने, मन को स्थिर करने तथा अशरीरी स्थिति का अनुभव कराने की सशक्त विधियाँ भी कराईं। पूरी Bhatti के दौरान प्रतिभागियों ने गहन शांति, आत्मिक शक्ति तथा परमात्म अनुभूति का विशेष अनुभव किया।

समापन अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह साइलेंस भट्ठी उनके जीवन में नई सोच, नई ऊर्जा और आत्म-परिवर्तन का प्रेरणास्रोत सिद्ध हुई है। सभी ने भविष्य में भी ऐसे उच्चस्तरीय आध्यात्मिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की।

Silence Bhatti Images: https://drive.google.com/drive/folders/1v7bSgpIYr0bfc2wWgdmmGGXaVPbZwd6T?usp=sharing

Silence Bhatti Videos: https://drive.google.com/drive/folders/1a-A-chaQ9Yn5eNMHzISnw25Y83ocKJO3?usp=sharing

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments