मुख पृष्ठराज्यगुजरातसूरत : ब्रह्माकुमारीज़ (सूरत–वलसाड–बारडोली) द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह – “प्रभु शरणम्”

सूरत : ब्रह्माकुमारीज़ (सूरत–वलसाड–बारडोली) द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह – “प्रभु शरणम्”

सूरत, गुजरात। अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय के सूरत, वलसाड तथा बारडोली सबज़ोन की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजन दीदी के सम्मान में दिनांक 26 अप्रैल, रविवार को सायं 5 बजे से “प्रभु शरणम्” स्वर्ण जयंती समारोह मधुवन फार्म, जहांगीरपुरा में आयोजित किया गया।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजन दीदी द्वारा सूरत से प्रारंभ की गई आध्यात्मिक सेवा यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व विद्यालय के 2000 से अधिक भाई-बहन इस “स्वर्ण जयंती समारोह – प्रभु शरणम्” में उपस्थित रहे।

इस आयोजन में विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी महेसाणा की क्षेत्रीय संचालिका तथा कृषि एवं ग्राम विकास विभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी सरलादिदी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने आशीर्वचनों से सभा को संबोधित किया।

समारोह में मंच पर विशेष अतिथि के रूप में आदरणीय भ्राता निलेशभाई मंडलेवाला (अध्यक्ष, डोनेट लाइफ), उपस्थित रहे।

रूहानी संगीत संध्या के साथ कार्यक्रम की सुंदर शुरुआत हुई, जिसमें दिल्ली के म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोज़र एवं गायक ब्रह्माकुमार चांद बजाजभाई द्वारा आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में लौकिक परिवार के 150 से अधिक सदस्य दीदी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर उपस्थित रहे। उनका हृदय से स्वागत किया गया तथा 50 वर्षों की सेवा यात्रा के दृश्य स्क्रीन पर प्रस्तुत किए गए।

बी.के. फाल्गुनीबेन द्वारा विशाल सभा का शब्दों से स्वागत किया गया, जबकि ब्रह्माकुमारी कांताबेन (दमन) द्वारा कार्यक्रम का मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments