मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: प्रेम, ज्ञान और तनावमुक्त जीवन पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम

आगरा: प्रेम, ज्ञान और तनावमुक्त जीवन पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम

आगरा, उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, Brahma Kumaris के “आर्ट गैलरी ऑफ लव एंड विजडम” के अंतर्गत बसेरा हाइट में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्रेम, ज्ञान और तनावमुक्त जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन” रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मधु बहन एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी माला बहन जी उपस्थित रहीं। उनके साथ बीके संगीता बहन, बीके गीता बहन, बीके सुमन बहन, बीके सावित्री बहन, बीके अनूप गुप्ता (बीएसएनएल के उप प्रमुख), बीके वेद भाई, रामदास भाई, राम बहादुर भाई, संजय कटारा भाई एवं शाहिद भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में बसेरा हाइट के सदस्यों एवं सेक्रेटरी द्वारा पौधारोपण (गमला भेंट) के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसे दीदियों ने स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए सभी को प्रकृति प्रेम एवं सेवा का संदेश दिया।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मधु बहन एवं माला बहन ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिव परमात्मा स्वयं इस धरा पर आकर हमें राजयोग का महत्व समझाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा के माध्यम से सिखाया गया राजयोग मेडिटेशन भारत का प्राचीन योग है, जिसे आज पूरी दुनिया “योगा डे” के रूप में मनाती है, लेकिन “योग” और “राजयोग” के बीच गहरा अंतर और आध्यात्मिक रहस्य निहित है। उन्होंने सभी को इस दिव्य ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।\

बीके संगीता बहन ने वर्तमान जीवन में बढ़ते तनाव (स्ट्रेस) पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार सरल तकनीकों के माध्यम से तनाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को सहज रूप से स्ट्रेस रिलीज करने और राजयोग मेडिटेशन को जीवन में अपनाने की अनोखी विधि सिखाई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीके गीता बहन ने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती मोबाइल की लत और उसके कारण कमजोर होते संबंधों पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि आज व्यक्ति मोबाइल के आकर्षण में इतना खो गया है कि रिश्तों से दूर होता जा रहा है। इसका एकमात्र समाधान मन को स्थिर और सशक्त बनाने वाला राजयोग मेडिटेशन है।

बीके सावित्री बहन ने भी राजयोग मेडिटेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को इसे नियमित रूप से अभ्यास में लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में बीके गीता बहन द्वारा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी ने गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

साथ ही, राजयोग चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार एवं समाज में राजयोग मेडिटेशन को अपनाएंगे तथा बसेरा हाइट में नियमित रूप से राजयोग क्लास/सेवा प्रारंभ करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments