कोकराझार,असम: “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी युवा जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया।1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में असम राज्य के कोकराझार शहर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी युवा जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल रैली का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे हायर सेकेंडरी और मल्टीपरपज स्कूल, कोकराझार के प्लेग्राउंड में पधारे हुए कोकराझार के सम्मानित महानुभावों – मुख्यातिथि 1. सहायक ज़िला आयुक्त सुश्री सुप्रभा रायं और 2. श्री कौशिक कलिटा, पुलिस उपाधीक्षक कोकराझार के करकमलों द्वारा हुआ।
रैली का मुख्य उद्देश्य : युवाओं को उनके अस्तित्व का मूल्यांकन कराते हुए नशे रूपी भयानक जाल से बचाव एवं समाज गठन में उनकी मुख्य भूमिका से रूबरू करा कर एक सशक्त समाज की नींव रखते हुए समाज को जागरूक करना।
रैली का मुख्य आकर्षण:
1. शहर के 3 मुख्य स्थानों 1. ब्रह्मा परिसर चौराहा, 2. असम ऑयल पेट्रोल पंप के सामने और 3. विशाल मेगा मार्ट के सामने में नुक्कड़ नाटक दिखाकर आम जनता को नशीले पदार्थ से हो रहे नुकसान से जागरूक कराया गया। नुक्कड़ नाटक के अभिनय करता – धानी बसाक, रिकी दास, गीता बर्मन, विदिशा ब्रह्मा, भैरवी ब्रह्मा, सोनाती बसूमतारी, मैना बसूमतारी, रमोला ब्रह्मा
2. मुख्य अतिथि सुश्री नीता बासूमतारी – डायरेक्टर ऑफ़ ब्रह्मा बाबा टेक्नो स्कूल की उपस्थिति में बीटीसी, ग्रीनफील्ड में सभी ने मिलकर नशे रूपी रावण के पुतले के सामने अपनी बुराइयों को दान देकर जलाया।
3. नशीले पदार्थों को हाथ न लगाने की सभी ने शपथ ग्रहण की
4. नशे के विरुद्ध स्कूली बच्चों और जनसाधारण ने मिलकर नारे लगाते हुए करीब 7.8 किलोमीटर की दुरी चलकर तय की, जिसमें हज़ारों लोगों तक ईश्वरीय सन्देश पहुंचा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोकराझार ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर पहुँची, जहाँ इसका शांतिपूर्ण एवं गरिमामय समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों के लिए रैली की शुरुआत और बीच – बीच में नाश्ता एवं फलों/पानी का वितरण किया गया और अंत में सभी ने ईश्वरीय याद में ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।
5. कार्यक्रम का शुभारंभ म्यूजिकल एक्सरसाइज द्वारा किया गया।
इस रैली में कुल 865 छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ब्रह्मा बाबा टेक्नो स्कूल – 85, पीएम श्री कोकराझार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल – 100, स्वरांग हाई स्कूल – 20, आल बोडोलैंड ताइक्वांडो संगठन, कोकराझार 17, डी न हिम्मतसिंगका – 36, स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया – 26, NCC – 36, हेलेना और गाइडे स्कूल ऑफ़ नर्सिंग – 41, टिटागुडी हाई स्कूल – 26, कोकराझार पेंशनर्स एसोसिएशन – 7, विद्यापीठ हाई स्कूल – 48, गोरखा महिला समिति – 15, राष्ट्रभाषा हिंदी हाई स्कूल – 6, पतंजलि योग संगठन – 10, सत्संग मंदिर – 1, असम पुलिस – 25, ट्रैफिक पुलिस – 16 ब्रह्माकुमारीज के सदस्य – 350
कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा-मुक्त समाज के निर्माण, आत्म-शक्ति के जागरण एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का सशक्त आह्वान करते हुए ब्रह्मा भोजन करवाया गया।
कार्यक्रम का कुशल आयोजन बी के राजीव – मेडिकल विंग वक्ता, कोकराझार ब्रह्माकुमारीज टीम की राजयोगिनी बहन सरला, राजयोगिनी बहन रेनू, राजयोगिनी बहन आशा, बी के सुजीत भाई सहित सभी भाई बहनों का अथक सहयोग रहा। https://drive.google.com/drive/folders/1TE6RaVviFHrQ-aTWcvHCM0V502IaEI3_?usp=sharing














