रीवा, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ब्रह्माकुमारीज रीवा के सब जोनल कार्यालय ब्रह्मा कुमारीज शान्ति धाम पहुंचे और मध्य प्रदेश की भोपाल जोन की जोन इंचार्ज आदरणीय राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी से उनके स्वास्थ्य और कुशल क्षेम का समाचार पूछा । उप मुख्यमंत्री जी ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान की आदरणीय दीदी उनका जीवन सबके लिए हम सभी के लिए आदर्श और प्रेरणादायक है और आप सदा स्वस्थ रहें ,शिव बाबा की सेवाओं के कार्य में शीघ्र लग जाएं और संपूर्ण मध्य प्रदेश और भारत का कल्याण करें। मैं पूरे प्रदेश की जनता की ओर से ऐसी शुभकामनाएं देता हूं । उप मुख्यमंत्री जी ने आत्मीयता पूर्ण भावनाओं से कहा कि आदरणीय निर्मला दीदी जी शीघ्र ही भोपाल जोन की सेवा में तत्पर होगी मैं परमात्मा शिव से ऐसी प्रार्थना करता हूं।
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज संस्थान का समस्त दैवी परिवार व उनके घनिष्ठ सहयोगी स्नेही साथ में रहे।
उल्लेखनीय है कि राज योगिनी बीके निर्मला दीदी जी ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू राजस्थान से दोनों घुटने का ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) कराकर करके माउंट आबू से रीवा पहुंची हैं और वह ब्रह्माकुमारी केंद्र रीवा उप क्षेत्रीय कार्यालय रीवा शान्ति धाम में में स्वास्थ्य लाभ ले रही है।





