मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति का ब्रह्माकुमारीज़ में...

रीवा: विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति का ब्रह्माकुमारीज़ में आत्मीय स्वागत 

रीवा,मध्य प्रदेश। विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति आज पहली बार ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने भोपाल जोन की डायरेक्टर राजयोगिनी बीके निर्मला बहन जी एवं (कला एवं संस्कृति  की जोनल कोऑर्डिनेटर)  से आत्मीय भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आपकी सेवाएं समाज के लिए एक अमूल्य सौगात हैं। आपने विंध्य क्षेत्र में आध्यात्मिकता की जो दिव्य अलख जगाई है, उसे आने वाली अनेक पीढ़ियां भी स्मरण रखेंगी।”
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में उनका यह पहला आगमन है, किंतु यहां की पवित्रता, सादगी, सभ्यता एवं आध्यात्मिक वातावरण ने उनके हृदय को अत्यंत प्रभावित किया है। “भोलेनाथ शिव बाबा के इस दिव्य घर में प्रवेश करते ही एक अलग शांति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। यहां की मेडिटेशन पद्धति और आध्यात्मिक शिक्षाओं से मुझे विशेष लगाव महसूस हुआ है। मैं भोलेनाथ शिव बाबा के घर बार-बार आता रहूंगा।”
इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक म्यूजियम एवं चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसे उन्होंने अत्यंत अद्भुत एवं आत्मजागृति प्रदान करने वाला बताया। म्यूजियम में उन्होंने स्वयं का दर्शन, परमात्मा का दर्शन, सृष्टि चक्र का ज्ञान, सर्व आत्माओं के माता-पिता निराकार परमात्मा शिव का परिचय, राजयोग दर्शन, कर्म दर्शन, कला दर्शन सहित अनेक आध्यात्मिक विषयों का गहन अनुभव प्राप्त किया। साथ ही विंध्य क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली सुंदर चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसकी उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से चल रही द्वादश ज्योर्तिलिंगम रथ यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह यात्रा प्रेम, शांति, सद्भावना और भाईचारे का अद्भुत संदेश लेकर समाज को नई दिशा दे रही है। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरेगी वहां की धरती एवं वहां के लोग आध्यात्मिक ऊर्जा से धन्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज उनका परम सौभाग्य है कि भोलेनाथ शिव बाबा महामृत्युंजय के दिव्य दरबार में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति एवं शिव बाबा के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में पंचूलाल प्रजापति का विशेष सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान उनकी निर्मलता, स्वच्छता, सादगी एवं समाजहित में किए गए श्रेष्ठ कार्यों का प्रतीक है।
इस अवसर पर विशेष रूप से सब्जी मंडी के अध्यक्ष लखपति कछवाहा, अंकु तिवारी, राजनीतिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर बीके प्रकाश भाई, इंदिरा नगर उप सेवा केंद्र इंचार्ज बीके नम्रता दीदी, बीके  उर्मिला, बीके मीनाक्षी, बीके नेहा , बीके मानसी,पूर्व बीएसएनल ऑफिसर बीके प्रमोद भाई, चन्द्रभान साहू पंचायती राज ब्यूरो चीफ, कलम परिवार के संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व मध्यांचल ग्रामीण की बैंक मैनेजर बीके शिखा चिटके, दिव्य नगरी के संचालक बीके  राजभान पटेल  योगा टीचर बीके विजय देव, बीके पुष्पा दुबेदी, आईटीआई प्रिंसिपल दीपक तिवारी, कर्नल बीके संदीप, बीके शिवकुमार, बीके सुभाष भाई, बीके रवि, बीके जगदीश, बीके सुशील,  सहित समस्त ब्रह्माकुमारी भाई-बहन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं भी नशामुक्त जीवन अपनाएंगे तथा समाज को भी इस भयावह बुराई से मुक्त करने का प्रयास करेंगे। सभी ने भोलेनाथ शिव बाबा के समक्ष श्रेष्ठ जीवन, पवित्र विचार एवं नशामुक्त भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments