मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़नवा रायपुर: ब्रह्माकुमारीज समर कैम्प - यातायात नियमों के पालन में ही...

नवा रायपुर: ब्रह्माकुमारीज समर कैम्प – यातायात नियमों के पालन में ही जीवन की सुरक्षा…

  • बच्चों को मिली यातायात के नियमों की जानकारी…
  • वाहन चलाते समय सही लेन में वाहन चलाने का ज्ञान जरूरी…टी. के. भोई, यातायात प्रशिक्षक

नवा रायपुर,छत्तीसगढ़ :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-20 के शान्ति शिखर में आयोजित समर कैम्प में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देेते हुए यातायात प्रशिक्षक टी. के. भोई ने कहा कि हमें यातायात के सारे नियमों का पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह हमारी ही जीवन रक्षा के लिए बनाए गए हैं। कभी भी शार्ट कट के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए।
उन्होंने बतलाया कि हमारे देश में लोगों की मृत्यु का पांचवा सबसे बड़ा कारण सडक़ दुर्घटना है। मरने वालों में अस्सी प्रतिशत संख्या युवाओं की होती है जो कि देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि रायपुर में हर महिने हजारों की संख्या में नई गाडिय़ाँ पंजीकृत होती हैं। किन्तु सडक़ों की संख्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैै। अगर यही हाल रहा तो कुछ दिनों में सडक़ों पर चलने के लिए जगह नहीं बचेगी।
उन्होंने बतलाया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं चालक की लापरवाही से होती है। यदि चालक अच्छा हो और वह यातायात नियमों का पालन करता हो तो दुर्घटनाओं की सम्भावना कम हो जाती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें यातायात संकेतों का भी ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने विस्तार से बच्चों को चित्रों के माध्यम से यातायात संकेतों का परिचय दिया तथा उनका पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने बतलाया कि यह संकेत संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ पार करने के लिए जेब्रा कासिंग का ही उपयोग करना चाहिए। सडक़ पार करते समय आधी सडक़ को दाँयी ओर देखते हुए और शेष आधी सडक़ को बाँयी ओर देखते हुए पार करना चाहिए।
उन्होंने आगे बतलाया कि दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालक को सही लेन में चलना आना चाहिए। सडक़ में सबसे अन्तिम बायीं ओर की लेन का उपयोग भारी वाहन, धीमी गति के वाहन और बायीं ओर मुडऩे वाले वाहनों को करना चाहिए। तेज गति के वाहनों के लिए बीच की लेन (मध्य रेखा) तथा सबसे अन्तिम दायीं ओर की लेन का उपयोग ओवरटेक करने अथवा दायीं ओर मुडऩे के लिए किया जाता है। कभी भी अचानक लेन नहीं बदलना चाहिए। अच्छा चालक बार-बार लेन नहीं बदलता। यदि लेन बदलना जरूरी हो तो उचित संकेत देकर ही बदलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments