मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशगोरखपुर: जिला कारागार में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन मोहद्दीपुर, द्वारा आत्म चिंतन...

गोरखपुर: जिला कारागार में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन मोहद्दीपुर, द्वारा आत्म चिंतन से जीवन परिवर्तन शिविर करवाया गया

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। जिला कारागार में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन मोहद्दीपुर, द्वारा आत्म चिंतन से जीवन परिवर्तन शिविर करवाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बी के अरविन्द भाई जी ने कैदी भाइयों एवं जेल अधिकारियों को आत्मा और शरीर के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही साथ सभा में उपस्थित सभी भाइयों को राजयोग के माध्यम से गहन आत्म बोध करवाया। जिस से सभी ने गहन शांति और शक्ति की अनुभूति की। इस प्रोग्राम में 50 से भी अधिक काराबंदीयों भाइयों ने भाग लिया। इसके साथ बी के अंकिता बहन, बी के पवित्रा बहन, बी के अंशुल भाई भी उपस्थित थे। आपको बताते चले कि इस कारागार में ब्रह्माकुमारीज मोहद्दीपुर द्वारा हर हफ्ते इस तरह की कार्यशाला चलाई जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments