शांत मन से सही निर्णय संभव -राजयोग से प्राप्त कर सकते हैं निर्णय और परखने की शक्ति–बीके नीरजा
खजुराहो मध्य प्रदेश। बमीठा पुलिस थाना में ब्रह्माकुमारी नीरजा बहन ने पुलिसकर्मियों को सिखाएं खुश रहने और मन को शांत रखने के कुछ नियम साथ ही बताया कि हम अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें हम अपने मन को सुरक्षित रखें सकारात्मक रखें शांत रखें इसके लिए हम मेडिटेशन जरूर करें क्योंकि मेडिटेशन से ही हमारा मन स्वस्थ सकारात्मक और शांत रहेगा तभी हम सही निर्णय ले सकेंगे।
बमीठा थाना प्रभारी भ्राता वाल्मीकि चौबे जी ने भी अपने पुलिस बल को कहा कि बहनों के कहे अनुसार अगर हम चले तो हमारा दिन बहुत अच्छा बीतेगा और हम सफल हो सके।





