मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर , गंगोत्री विहार: “मां : सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर...

इंदौर , गंगोत्री विहार: “मां : सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

इंदौर , गंगोत्री विहार, मध्य प्रदेश। मातृ दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के श्री साईं गंगोत्री विहार स्थित ज्ञानदीप भवन में “मां : सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर मातृ दिवस एवं समर कैंप समापन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चों के साथ उनके माता-पिता एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार में मां की महत्वपूर्ण भूमिका एवं बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करना था। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने मोबाइल एडिक्शन एवं मां के सम्मान पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments