मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रमुंबई घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, घाटकोपर सबजोन द्वारा "रेनबो ऑफ हैप्पीनेस" समर...

मुंबई घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, घाटकोपर सबजोन द्वारा “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का आयोजन

मुंबई घाटकोपर, महाराष्ट्र : ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, घाटकोपर में 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 7 दिवसीय “रेनबो ऑफ हैप्पीनेस” समर कैंप का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। कैंप का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन और पीस पार्क में किया गया |
कैंप के दौरान बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिनमें AI अवेयरनेस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का सजग एवं सकारात्मक उपयोग), फिजिकल योगा, क्रिएटिव मेडिटेशन, ज़ुम्बा डांस, मनोरंजक खेल, क्राफ्ट मेकिंग, “हैप्पीनेस स्लोगन” निर्माण तथा टैलेंट शो प्रमुख रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पायलट धवल पटेल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफल बनने हेतु आवश्यक महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों एवं लाइफ स्किल्स के बारे में प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी क्षेत्र में जीनियस बनने के लिए अनुशासन, एकाग्रता, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच कितनी आवश्यक है।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया ने बच्चों को आत्मा एवं परमात्मा का गूढ़ ज्ञान अत्यंत सरल, रोचक एवं खेल-खेल में समझाया, जिसे बच्चों ने बड़े आनंद एवं उत्साह के साथ ग्रहण किया।
कैंप के दौरान प्रतिदिन बच्चों में उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने हेतु “सुपर किड ऑफ द डे” का चयन भी किया गया। बच्चों को प्रेरणादायक एवं मूल्यपरक फिल्म “जननी – The Story She Wrote” भी दिखाई गई, जिससे उनमें जीवन मूल्यों एवं संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
इस समर कैंप के अंतर्गत अभिभावकों के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सकारात्मक पालन-पोषण, बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास तथा पारिवारिक संस्कारों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह संपूर्ण समर कैंप घाटकोपर सबजोन प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी एवं आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, सुप्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज की प्रेरणाओं से संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण ने इस आयोजन को विशेष रूप से सार्थक एवं प्रेरणादायी बनाया।
यह समर कैंप बच्चों के लिए सीख, संस्कार, आनंद एवं आत्मिक सशक्तिकरण का एक सुंदर संगम सिद्ध हुआ, जिसकी मधुर स्मृतियाँ सभी प्रतिभागियों के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments