मुख पृष्ठराज्यतेलंगानाइब्राहिमपट्टनम: ब्र.कु. हेमलता बहन (47 वर्ष), टीचर, हैदराबाद के निधन का समाचार

इब्राहिमपट्टनम: ब्र.कु. हेमलता बहन (47 वर्ष), टीचर, हैदराबाद के निधन का समाचार

इब्राहिमपट्टनम, तेलंगाना। बापदादा की अति प्यारी – हैदराबाद, इब्राहिमपट्टनम सेंटर इन्चार्ज ब्र.कु.हेमलता बहन (47) ने शुक्रवार 5 जून 2026, रात 10.15 बजे को अचानक अपना पुराना शरीर छोड़ बापदादा की गोद ली । आप अथक सेवाधारी, तपस्वीमूर्त, नम्रचित्त, मिलनसार, ऑलराउंडर, हर्षितमुख होकर रहते थे। कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 5 जून रात को आपकी एक सर्जरी हुई, जिसमें गाल ब्लाडर स्टोन और स्पलीन को निकाला गया था । वैसे तो सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई थी । लेकिन सर्जरी पुरी होने के 15 मिनट में ही आपको अचानक हार्ट अटैक आ गया था । डाक्टर्स की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन आपने अचानक का पाठ पढ़ाते अपनी पुरानी देह का त्याग किया ।

आपके शरीर की आयु 47 वर्ष थी और ज्ञान में 28 वर्ष से चल रही थी । लौकिक परिवार में सब ज्ञान में हैं । आप आसपास के गांवों की, वृद्धाश्रमों आदि की भी बहुत अच्छी सेवा करते थे । कुछ समय से आपके सेन्टर का नवनिर्माण कार्य भी चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद इब्राहिमपट्टनम सेन्टर में रखने के बाद, सुबह 9.00 बजे शान्तिसरोवर में अन्तिम दर्शनार्थ रखा जायेगा । लगभग 10 बजे उन्हें अन्तिम संस्कार हेतु ले जाया जाएगा ।

सर्व ब्राह्मण परिवार की आत्मायें हेमलता बहन को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । आपकी आत्मा आगे भी बापदादा के साथ बेहद सेवाओं में विशेष पार्ट बजाती रहेगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments