ग्वालियर, मध्य प्रदेश। “पत्रिका” द्वारा चलाये जा रहे “अमृतम जलम् ” प्राचीन जल स्त्रोत संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “श्रमदान” में सेवा कार्य हेतु, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ग्वालियर के अनेकानेक भाई एवं बहनें शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई,बीके सुरभि बहन, बीके संतोष बंसल, बीके सुरेन्द्र बैस, बीके मनोज, बीके राजेंद्र विंचुरकर, बीके सुमेर पाल, बीके छाया सोनवार, बीके रुपेश सोनवार, बीके कंचन तलरेजा, बीके विनोद ढींगरा, बीके पलक ढींगरा, बीके कशिश तोतलानी, बीके संजय तोतलानी, भावना बलेचा, जया बलेचा, बीके विजेंद्र राजपूत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर नगर निगम ग्वालियर के कमिश्नर संघ प्रिय जी (आईएएस), पत्रिका के स्थानीय संपादक जी एवं पत्रिका से अन्य पत्रकार साथी, बिभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि आदि शामिल थे |






