मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।विदिशा: योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा का आगमन

विदिशा: योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा का आगमन

विदिशा,मध्य प्रदेश: योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा का आगमन हुआ इसी दौरान योग समिति एवं विकासखंड योग समितियेा के कार्यों एवं सर्वेक्षण बैठक में योग को जन-जन तक पहुंचने विद्यालय एवं युवाओं में योग का प्रचार प्रसार तथा प्रत्येक गांव तक योग गतिविधियों को सक्रिय रूप से पहुंचने पर विशेष चर्चा की गई। बालाजीपुरम सेवा केंद्र की संचालिका बीके सपना दीदी ने अध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा को ईश्वरीय सौगात भेट कर माउंट आबू के लिए आमंत्रित किया।
बैठक में जिला योग समिति के अध्यक्ष डॉक्टर श्याम सिंह जी,बालाजीपुरम सेवा केंद्र की संचालिका बीके सपना दीदी जी, उपेंद्र सिंह धाकड़ जी,परियोजना समन्वय कुलदीप भारती जी, के साथ अनेक योग प्रशिक्षणक उपस्थित रहे।
बी के सपना दीदी ने सभी योग प्रशिक्षकों को संगठित रूप में ध्यान की कड़ी से जोड़कर कहा कि हम सभी को संगठित रूप में योग करना चाहिए और विदिशा में एक थॉट लैब का निर्माण होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments