मोकामा,बिहार। ब्रह्माकुमारीज मोकामा सेवाकेन्द्र के 16 वें स्थापना दिवस पर किया गया मातृशक्ति का सम्मान ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय स्थित शिव शक्ति जगदम्बा भवन के प्रांगण में सेवाकेन्द्र के 16 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तिलक, ताज, पटका तथा माला पहनाकर माताओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सेवाकेन्द्र संचालिक बीके निशा बहन ने कहा कि माताओं के दैवी स्वरूपा की स्मृति दिलाते हुए दैवी अलंकारों से उन्हें सुसज्जित किया गया।आगे उन्होंने बताया कि हर घर की माताओं के अन्दर दैवीगुण आ जाए तो स्वर्णिम दुनिया का परिकल्पना जल्द ही संभव हो जाए ।
मौके पर गायत्री परिवार से लालबाबू जी, बीके ज्योति बहन( बाढ) बीके रोशनी बहन ( बड़हिया )गायक बीके अमरनाथ, पटना हाइकोर्ट के युवा अधिवक्ता बीके अंकित आनंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।










