नौगांव,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लेबर चौक पर उपस्थित मजदूरों के समक्ष मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बीके मोहिनी ने सभी को गुड मॉर्निंग बोलकर कहा कि हमारे जीवन में गुड गुड़ तभी होगा जब जब आप सभी इन व्यसनो का त्याग करेंगे। आपका जो भी पैसा बच्चे वह पैसा अपने परिवार एवं बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगे तो आपके घर परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी। यदि हम अपना मन परमात्मा में लगाएंगे और परमात्मा की याद में रहकर अपने सारे दिन का कार्य करेंगे तो परमात्मा हमें इन व्यसनो से मुक्त होने की शक्ति देगा। जिससे आप सभी का जीवन सुख शांति से भर जाएगा। सभी को ब्रह्माकुमारी सेंटर आने का निमंत्रण भी दिया गया।




