मुख पृष्ठशिव जयंतीकुरुक्षेत्र: विश्व शांति धाम में तीन दिवसीय समर कैंप का सफल समापन

कुरुक्षेत्र: विश्व शांति धाम में तीन दिवसीय समर कैंप का सफल समापन

शुभारम्भ से समापन तक बच्चों ने सीखे जीवन मूल्य, आत्मविश्वास एवं अच्छे संस्कार

कुरुक्षेत्र,हरियाणा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व शांति धाम, कुरुक्षेत्र में 1 से 3 जून तक आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का सफल समापन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कैंप के शुभारम्भ अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन, ईशानी चाइल्ड केयर स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा नारंग एवं मनीष नारंग द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। समर कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी. डी. गाबा (निदेशक, नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं डॉ. देवेंद्र अरोड़ा (प्रधानाचार्य, नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा बच्चों को जीवन में श्रेष्ठ संस्कार अपनाने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समर कैंप के दौरान ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने बच्चों के लिए विभिन्न शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक सत्र आयोजित किए। प्रथम दिन गतिविधियों, प्रेरणादायक वीडियो, सेल्फ रिफ्लेक्शन एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से बच्चों को मानवीय मूल्यों एवं आत्मविश्वास का महत्व समझाया गया। दूसरे दिन कहानी, वीडियो, खेलों एवं मेडिटेशन द्वारा अच्छे संस्कार एवं शिष्टाचार (Good Manners) पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। तीसरे दिन बच्चों को वीडियो के माध्यम से परमात्मा का परिचय कराया गया तथा आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
अंतिम दिन आयोजित टैलेंट प्रतियोगिता में बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की।
समर कैंप के दौरान बच्चों को प्रतिदिन मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक होमवर्क भी दिया गया, जिससे वे सीखे गए मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपना सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments