रामगंजमंडी,राजस्थान: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र द्वारा उपकारागार में विशेष नशा मुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करना था।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी जागरती दीदी, ब्रह्माकुमारी गरिमा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी हर्षिता दीदी ने उपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, बुद्धि, संबंधों, आर्थिक स्थिति, चरित्र और जीवन की खुशियों को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे से मिलने वाला सुख क्षणिक होता है, जबकि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से प्राप्त होने वाला आत्मिक और अतिन्द्रिय सुख स्थायी एवं जीवन को उन्नत बनाने वाला होता है।




