नौगांव, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्टेडियम में खेल रहे बच्चों के बीच पहुंचकर बीके मोहिनी ने मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत सभी बच्चों को व्यसन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाते हुए कहा कि भले ही आप सभी व्यसन नहीं करते हैं लेकिन आपके माता-पिता या आपके संबंध संपर्क वाला कोई भी व्यसन करें तो तो उसे व्यसन छोड़ने के लिए जरूर कहे। क्योंकि व्यसन हमारे परिवार समाज एवं देश को भी प्रभावित करता है । व्यसन से प्रतिवर्ष हमारे भारत देश में लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और इससे कई खतरनाक बीमारियां जैसे कैंसर होता है। कहते हैं एक सिगरेट व्यक्ति की 11 मिनट उम्र कम कर देती है सभी बच्चों ने परमात्मा को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा की कि हम कभी भी अपने जीवन में व्यसन नहीं करेंगे और जिसे भी व्यसन करते हुए देखेंगे उसे रोकेंगे टोकेंगे। बीके मोहिनी ने सभी बच्चों से कहा आप सभी अपने माता-पिता के साथ ब्रह्माकुमारी सेंटर आना। सभी बच्चों को विभिन्न एक्टिविटी एवं गेम भी कराए गए बीके मोहिनी, क्रिकेट कोच, खेलने वाले बच्चे एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।






