मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसदो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झोझूकलां (हरियाणा): हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन, आयुष विभाग चरखी दादरी एवं ब्रह्माकुमारीज झोझूकलां के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज झोझूकलां के प्रांगण में किया गया। शिविर का शुभारंभ महिला महाविद्यालय झोझूकलां के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल सांगवान, पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र नंबरदार एवं कविता, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोहर बाजिया, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य एवं मनीषा यादव, तथा समाजसेवी संजू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुरेंद्र पाल सांगवान ने कहा कि वर्तमान समय में मानवता और समाज को श्रेष्ठ दिशा देने के लिए योग एक रामबाण उपाय है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में संतुलन स्थापित करता है राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने उपस्थित प्रतिभागियों को राजयोग ध्यान का अभ्यास करवाते हुए कहा कि राजयोग मन एवं कर्मेंद्रियों को नियंत्रित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह तनावमुक्त एवं सुखद जीवन जीने की प्रभावशाली आध्यात्मिक विधि है। पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र नंबरदार एवं कविता ने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य एवं मनीषा यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि योग की महान परंपरा के कारण ही भारत विश्व में विशेष पहचान रखता है और विश्व गुरु कहलाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यापक मास्टर रविंद्र बादल ने कहा कि योग सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है। यह शरीर को स्वस्थ तथा मन को मजबूत बनाकर जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। योगवीर सांगवान ने भी स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के लिए योग को अत्यंत आवश्यक बताया। अंत में मास्टर सुनील कुमार एवं संजू ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया ।https://drive.google.com/drive/folders/1xfy5ts3CKBd2S6flm_x5uBgaXViQuwTQ

https://drive.google.com/drive/folders/1QbF4NxcKhdjKAIeIiyqCxyP8dKL1YBPE

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments