राजयोग मेडिटेशन द्वारा तंबाकू की लत से स्थायी आजादी
जबलपुर,मध्य प्रदेश। नशा मुक्त भारत अभियान’ भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक जन-आंदोलन है। इस अभियान के तहत सरकार ने आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था ब्रह्माकुमारी के साथ मिलकर युवाओं, छात्रों और आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए समझौता (MoU) किया है।
इसी अभियान के तहत ब्रह्मकुमारीज ज्ञान संजीवनी भवन धन्वंतरि नगर सेवाकेंद्र द्वारा विश्व तंबाखू दिवस पर भव्य आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत विशेष डॉक्टर्स के द्वारा जनता को जागृत किया गया इस कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारिस धन्वंतरि नगर सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्मा कुमारी श्वेता बहन जी ने सभी का स्वागत किया एवं नशा मुक्ति के लिए मेडिटेशन कितना आवश्यक हैं ये समझाया । न्यूरोसर्जन डॉ यतिन खैर जी ने कहा कि नशा करने से शरीर को तो नुक्सान होता ही हैं साथ ही संबंधों में भी कड़वाहट आती हैं इसलिए नशे से मुक्त होना चाहिए। जल संसाधन विभाग के DM प्रकाश अहिरवार जी ने कहा कि विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनना चाहिए डेंटल सर्जन डॉ गायत्री खैर जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ अपने ‘राजयोग’ और मेडिटेशन के माध्यम से लोगों की मानसिक शक्ति बढ़ाकर नशे की लत छुड़ाने में मदद कर रही है। सभी को यह मेडिटेशन सीखना चाहिए
साथ ही साथ इस संस्था से जुड़े छाती रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र
आर्या जी ने सभी को नशे की लत से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया । साथ ही साथ ब्रह्मा कुमारिस नेपियर टाउन की संचालिका ब्रह्मा कुमारी भावना बहनजी ने सभी को नशा मुक्त होने की प्रतिज्ञा कराई । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ईएनटी सर्जन डॉ सरला पांडे बहन ने राजयोग मेडिटेशन का क्या महत्व है और कैसे मेडिटेशन से नशे से मुक्त हो सकते हैं वो समझाया और सबको मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति भी कराई एवं
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन भी किया ।







