Homeराज्यगुजरातवड़ोदरा-अटलादरा: आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ब्रह्माकुमारीज़ में मनाया गया...

वड़ोदरा-अटलादरा: आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ब्रह्माकुमारीज़ में मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

वड़ोदरा-अटलादरा,गुजरात। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर सवेरे दैनिक ज्ञान क्लास के बाद जन्माष्टमी के सुअवसर पर मिश्री माखन से सभी का मुख मीठा कराया गया और शाम को विशेष संगीत संध्या, जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
1) बिल्डर समस्त परिसर – धवल रूपारेलिया
2) बिल्डर समस्त परिसर – मयंक भाई
3) पूर्व शिक्षण समिति अध्यक्ष – मीना बा
4) रिटायर भारतीय वायुसेना – कैप्टन हिमत सिंह चौहान
5) स्ट्रक्चरल इंजीनियर – किरीट भाई पटेल
6) मुशरफ पब्लिक स्कूल के ट्रस्टी एवं बिल्डर – हरीश भाई
7) बड़ौदा यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट – डॉ.यशेष गांधी8) बिला बोंल स्कूल के प्रिंसिपल – प्रीति श्रीमाल

मीना बा ने सभी को शुभ कामनाएं देते हुए कहां कि जब कोई डॉक्टर गलती करता है तो दर्दी को नुकसान होता है इंजीनियर गलती करता है तो पूरी बिल्डिंग को नुकसान होता है वैसे ही जब को एक शिक्षक गलती करता है तो पूरे राष्ट्र को नुकसान होता है इसीलिए शिक्षक का दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

हिमंत सिंह चौहान जी ने कहा कि में कर्म में बहुत ही बिलीव करता हूं क्योंकि मेरा काम ही AFSB में युवा को आर्मफोर्सिस के लिए तैयार करने का है और उसमें तीन पैरामीटर होते है मनसा, वाचा, कर्मणा तो उसमें मेरा कर्मणा वाला रोल होता है युवा को शिक्षित करने का।

धवल रूपारेलिया अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहां की भगवान श्री कृष्ण ने गीता में जो कर्मयोग का जो ज्ञान दिया है उसको हम जीवन में जितना हो सके उतना अमल करने की कोशिश करें आज के दिन मेरी यही शुभकामना है।

बीके डॉ अरुणा दीदी जी ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहां कि ये घोर कलयुग रूपी रात्रि में अब पूरी होने वाली है और ऐसे समय पर श्री कृष्ण का आगमन करना मना दिव्य गुणों का दिव्य शक्तियों का आगमन करना और ऐसी देवतात्मा बनने के लिए पहले देह रूपी मटकी को फोड़ना पड़ेगा और उसके लिए हमें ज्ञान का मखन खाना पड़ेगा ।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक संगीत संध्या हेतु भरूच से पधारे बीके हंसा बहन ने मनमोहक भजनों और आध्यात्मिक गीतों के द्वारा सभी को भाव विभोर कर दिया। अनेक सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रस्तुतियां भी मंच पर दी गई और बालकृष्ण के द्वारा मटकी फोड़ी गई। जिसके बाद भाई बहनों ने पूर्ण हर्षोल्लास के साथ गरबा रास किया, 750 लोगों ने फराली प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
———–
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत अटलादरा सेवा केंद्र सह संचालिका बीके पूनम बहन ने सभी आए हुए अतिथिगण और श्रोताओं के पास प्रतिज्ञा करवाई।Photos & Videos Link

https://drive.google.com/drive/folders/1_4Uy0DK0bYYSf9y-XP0IBsamC-M97n7G?usp=sharing

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments