मुख पृष्ठराज्यगुजरातश्रद्धांजलि : अहमदाबाद - मणियासा सेवाकेंद्र की ब्रह्माकुमारी रीटा बहन जी का...

श्रद्धांजलि : अहमदाबाद – मणियासा सेवाकेंद्र की ब्रह्माकुमारी रीटा बहन जी का देहावसान का समाचार –

अहमदाबाद गुजरात : मणिनगर सब ज़ोन में, अहमदाबाद – मणियासा सेवाकेंद्र की अमूल्य रत्न ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने दिनांक : 16-6-2026, मंगलवार को दोपहर 3.00 बजे अपना पुराना शरीर त्याग कर अव्यक्त वतन निवासी बन बापदादा की गोद ली। शुक्रवार को सांय 5:30 बजे बी.के. नेहा दीदी (मणिनगर सबज़ोन इंचार्ज), कमिटी के सदस्य बी. के. उषा दीदी (राजयोग भवन सेवाकेंद इंचार्ज), मणियासा सेवाकेंद इंचार्ज बी.के. संगीता बहन, अन्य वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं ब्राह्मण परिवार के उपस्थिति में अंतिम विदाय दी गई|

आपने वसो सेवाकेंद्र की रामोल पाठशाला से ज्ञान 1992 में लिया। आपने 1992 से ही समर्पित रूप से अपनी सेवाये देना शुरू किया| शुरू शुरू में 1992 से 1998 वर्ष आपने गुजरात के क्षेत्रीय कार्यालय सुख शांति भवन में सेवाएं दी। पिछले 29 वर्षों से आप मणियासा सेवाकेंद्र पर साथी बहन के स्थान पर सेवाएं दे रहे थे। आपकी आयु 68 वर्ष थी। आप थोड़े समय से अस्वस्थ्य थे| आंखों रौशनी कम थी और हार्ट की तकलीफ थी। थोडा समय हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ भी लिया, तबियत ठीक होने पर छुट्टी मिलते सेवाकेंद पर पहुचें, और दुसरे दिन अचानक श्वास लेने में थोड़ी परेशानी हुई और अव्यक्त वतन निवासी बन गये|

आपका बाबा के साथ बड़ा स्नेह और निश्चय बुद्धि आत्मा थी| आपको ज्ञान-योग में बहुत रुचि थी। हमेशा अथक सेवाधारी बनकर सेवाएं की है। अस्वस्थ होते भी बैठे-बैठे ज्ञान सुनाने की सेवाएं आप अवश्य देते थे। आप नम्रचित स्वभाव वाले, सदा हाज़ी का पाठ पक्का, त्याग और सादगी की मूरत थी। एसी महान योगी एवं तपस्वी आत्मा के प्रति हम सब ब्राह्मण परिवार अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments