जमशेदपुर, झारखण्ड। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय, में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे 200 विद्यार्थी और 10 प्रोफेसर लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सेवा केंद्र, ब्रह्माकुमारिज बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के सहयोग से आई क्यू ए सी एवं हेल्थ केयर सेल बहरागोड़ा महाविद्यालय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक द्वारा ब्रह्माकुमारिज बहरागोड़ा जमशेदपुर केंद्र से आए सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्रह्माकुमारिज की ओर से भी नशा मुक्त एवं आध्यात्मिक जीवन पर प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।







