मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसझोझूकलां: जिला प्रशासन, आयुष विभाग चरखी दादरी हरियाणा योग आयोग के संयुक्त...

झोझूकलां: जिला प्रशासन, आयुष विभाग चरखी दादरी हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

झोझूकलां(हरियाणा): जिला प्रशासन, आयुष विभाग चरखी दादरी हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझूकलां में बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था को विशेष आमंत्रित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजिनियर ने कहा कि योग के बल पर से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाते हुए कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों से ही सामाजिक मूल्यों का विकास होगा तभी भारत स्वर्णिम बनेगा। इस अवसर पर आयुष योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य, मित्रसेन आर्य, प्रतिभा सांगवान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल योगाभ्यास करवाया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक शर्मा ने अपने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ अरुण ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयुष विभाग के अधिकारियों व योग शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन का पुष्प गुच्छ व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

https://drive.google.com/drive/folders/12I_flVpSgjKKBw_pPesmdcMLphVrk1yY

https://drive.google.com/drive/folders/1WVvVRVv4X9Zi80fDtnJP7eqtWVcKxyON

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments