मुख पृष्ठराज्यगुजरातअटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में राजयोगी राजू भाई जी (मुरली डिपार्मेंट) के द्वारा...

अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में राजयोगी राजू भाई जी (मुरली डिपार्मेंट) के द्वारा दो दिवसीय गहन योग तपस्या भट्टी कराई गई

वडोडरा -अतलदरा, गुजरात: जून महीने में यज्ञ माता मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के स्मृति तपस्या मास में गुजरात जोन की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी सरला दीदी जी की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में अटलादरा सेवाकेंद्र में विश्व पर्यावरण के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और दो दिवसीय गहन योग तपस्या भट्टी का आयोजन रखा गया। 
जिसमें मधुबन से मुरली डिपार्टमेंट के आदरणीय राजयोगी राजू भाई जी योग भट्टी करवाने हेतु पधारे। भट्टी के साथ-साथ इस उपलक्ष्य में आदरणीय राजू भाई जी के द्वारा भी पौधारोपण कराया गया जिसमें 

जायडेक्स ग्रुप चेयरमैन अजय भाई रांका एवं आर्किटेक्ट केतन भाई शाह जी ने साथ में पौधारोपण किया। 

अजय रांका जी ने कहा की राजू भाई जी के साथ मिलने का अनुभव हर बार अपनत्वपूर्ण दिल को छू लेने वाला होता है उनकी वाणी सरल शब्दों में गहरे भाव के साथ मन में उतर जाती है यही विशेषता है। केतन भाई ने भी कहा कि भाई जी ने जो बाबा की अव्यक्त मुरली सुनाई उसे सुनते हुए बहुत सरल रूप से महसूस हो रहा था कि गीता का ज्ञान हमारे आगे स्पष्ट हो रहा है जो हमें बहुत अच्छा लगा।
राजू भाई जी ने दादियों के और यज्ञ की अनेक महान आत्माओं के जीवन संस्मरणों के उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि अपने मूल्यनिष्ठ जीवन एवं योग के प्रयोग द्वारा उन्होंने कैसे अपने जीवन में अपूर्व सफलताएं प्राप्त की, यज्ञ का कुशल संचालन और विस्तार किया और हर एक विघ्न को पार किया। भट्टी में भाई जी ने मुख्य रूप से यज्ञ की महान आत्माओं के जीवन मूल्यों के बारे में बताते हुए आत्म उन्नति और यज्ञ सेवा में मूल्यों का विशेष महत्व समझाया। यज्ञ की महान पूर्वज आत्माओं के प्रेरक प्रसंगों के वर्णन के माध्यम से जीवन में ज्ञान, योग और धारणाओं को बढ़ाने की युक्तियां समझते हुए भाई बहनों ने उन्हें मनोभावों के साथ गहन योग साधना के सुंदर अनुभव किए। पूर्वजों के जीवन के साथ यज्ञ इतिहास सुनते हुए वैसी प्रेरणाओं के साथ योग अभ्यास का सभी के लिए अनोखा अनुभव रहा, जिन अनुभवों ने सभी के अंतर्मन को छू लिया। साथ में प्रश्न उत्तर सत्र के माध्यम से भाई जी ने भाई बहनों की अनेक जिज्ञासाओं को भी स्पष्ट किया।

भट्टी के सायं सत्र में वडोदरा भाजपा उपाध्यक्ष श्री गोपाल भाई जी, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के भूतपूर्व डिप्टी मेयर चिराग भाई बारोट, उर्मि टेक्नोलॉजी ग्रुप अध्यक्ष श्री शांति भाई कवा, एमएस यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार श्री नवीन भाई ओझा जी भी उपस्थित रहे। 

इस सत्र में राजू भाई जी ने संकल्प, स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, वाणी, कर्म की मर्यादाओं और शक्ति के ऊपर डीप क्लास कराने के बाद 45 मिनट कॉमेंट्री के साथ गहन योग अभ्यास कराया।इसके बाद मेहमानों ने  किए। 
गोपाल भाईरबारी ने 

अपने अनुभव व्यक्तकरते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से मैं संस्था से जुड़ा हुआ हूं और दीदी से मुझे विशेष स्नेह मिलता रहा है मैं कई वर्षों से दीदी की अथक सेवाएं देख रहा हूं और यही शुभकामना करता हूं कि मुझे जन्म जन्म दीदी से ऐसी पालना और सहयोग किसी न किसी रूप में मिलता रहे। 
चिराग भाई बारोट जी ने कहा कि हम हमेशा सेवाकेंद्र पर आकर खुद को चार्ज अनुभव करते हैं और देखते हैं कि किस प्रकार यह बहनें हमेशा ही अथक परिश्रम के साथ सेवाएं करती हैं और निरंतर संस्था सेवारत रहती है यह बात हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। 
नवीन भाई ओझा ने कहा कि मुझे संस्था से जुड़े कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं कि मेरा जीवन ही बदल गया है और लगता है कि मैं यहां पहले क्यों नहीं आया। क्योंकि यहां आकर मैं अपने अंदर एक बड़ा मानसिक परिवर्तन देख रहा हूं।

आदरणीय राजू भाई जी के मधुबन में मुरली डिपार्टमेंट की सेवा के 50 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर एवं सेवाकेंद्र इंचार्ज बीके डॉ अरुणा बहन जी के 35वें अलौकिक जन्मदिन के बधाई स्वरूप में केक कटिंग का कार्यक्रम हुआ और राजू भाई जी ने क्लास के सभी भाई बहनों को अपने हाथों से दृष्टि देते हुए केक दिया। 
Photos & Videos Link https://drive.google.com/drive/folders/17Z-FQEb0zM_60ubtVeXfs5kq8pv74ybh?usp=sharing

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments