*जिला स्तरीय आयोजन मे कुल 6 हजार 402 लोगो ने की भागीदारी
*योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय संस्कृति की पहचान है एवं योग को दिनचर्या का अंग बनाना होगा-श्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे, सूचना और प्रसारण,इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ,भारत सरकार
*आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है – श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, भारत सरकार
*योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है – डॉ सुमित गोदारा ,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार
*राजयोग एक संजीवनी बूटी है जिससे तन-मन दोनों स्वस्थ रहते है – ब्र.कु.कमल दीदी, संभाग संचालिका,बीकानेर
बीकानेर,राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री ,विधायक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की विशेष सहभागिता रही जिसमें संस्थान के सैंकड़ों भाई बहनों ने भाग लिया एवं ब्रह्माकुमारीज़ से ब्र.कु.कमल बहन को योग का महत्व व राजयोग का अभ्यास कराने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व प्रशासन के साथ-साथ हजारों लोगों ने सामूहिक राजयोग अभ्यास किया । स्कूली विद्यार्थियों में भी योग के प्रति उत्सुकता देखने को मिली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे, सूचना और प्रसारण ,इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ,भारत सरकार,विशिष्ट अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ सुमित गोदारा ,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार, बीकानेर विधायक श्री जेठानंद व्यास ,कोलायत विधायक श्री अंशुमान भाटी,उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अमिताभ,बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल, पुलिस महानिरीक्षक (IG) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल]जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री निशांत जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।










