दिल्ली। मुख्यालय आबू के एकाउंट विभाग और Finance Fraternity Seva Wing के पदाधिकारियों की टीम महामहिम राष्ट्रपति जी की सौजन्य मुलाकात और राष्ट्रपति भवन के अवलोकन हेतु दिनांक 18 मई 2026 को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सेक्रेटरी और फाइनेंस फ्रेटरनिटी सेवा विंग के वाइस चेयरमैन बीके CA ललित भाई ने महामहिम से सौजन्य मुलाकात के समय पीतल का बना हुआ विशेष साढ़े तीन फीट ऊंचा शांति स्तंभ भेंट किया जो आंध्र प्रदेश के जनजाति कारीगर ने हाथों से तैयार किया था. महामहिम को यह भेंट बेहद पसंद आई।
विंग की नेशनल कॉर्डिनेटर बीके ईशिता बहन ने पुष्प गुच्छों के द्वारा महामहिम का स्वागत किया।
तत्पश्चात् मुख्य हॉल में करीब 400 बीके भाई बहनों को महामहिम उद्बोधन देने पहुंची।
वहां ललित भाई ने सबकी ओर से महामहिम का शब्दों से स्वागत किया और एकाउंट विभाग और Finance Fraternity Seva Wing की सेवाओं का परिचय दिया जिसे सभी ने बहुत सराहा. (Youtube link नीचे दी गई है) महामहिम ने भी अपनी डायरी में कुछ बिंदु नोट किये।
महामहिम ने अपने उद्बोधन में बीके भाई बहनों एवं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की महिमा करते हुए कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे कि परमधाम से फ़रिश्ते उतर कर यहां विराजमान हैं. यहां का वातावरण भी बहुत पावन और शक्तिशाली हो गया है. ब्रह्माकुमारीज़ संस्था समाज के हर वर्ग की विशेष सेवा कर रही है।
महामहिम के जाने के पश्चात् उसी हॉल में फलाहार करके हमनें राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया जो भारत का शक्तिपुंज है।
उसके बाद दादी गुलज़ार जी की तपस्यास्थली मानेसर (ORC के पास) में दो दिनों की भट्ठी की और मधुबन लौट गए।
YouTube link:
18-May-2026 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए बीके CA ललित ईनाणी